Home > Crime > जमशेदपुर : मानगो में घर का सामान शिफ्ट करने गए दो मजदूरों ने पार कर दिए सोने के ज़ेवरात, गिरफ्तार

जमशेदपुर : मानगो में घर का सामान शिफ्ट करने गए दो मजदूरों ने पार कर दिए सोने के ज़ेवरात, गिरफ्तार

जमशेदपुर : मानगो में मोहम्मद अली अकबर ने अपने घर में दो मजदूर लगाए थे। मजदूरों को ग्राउंड फ्लोर से सामान फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट करने को कहा था। दोनों मजदूरों ने सामान तो शिफ्ट किया लेकिन घर से सोने की चेन और अंगूठी पार कर ले गए। मोहम्मद अली अकबर को जब चोरी की घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने 7 अक्टूबर को मानगो थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद, पुलिस ने मामले की जांच की। दोनों मजदूरों का पता लगाया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। गिरफ्तार मजदूरों में मानगो थाना क्षेत्र के दाई गुट्टू में हरि सिंह के घर पर किराए पर रहने वाला राहुल मांडी और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के होम पाइप कल्याण नगर का रहने वाला सूरज कुमार साव है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की सोने की चेन और अंगूठी बरामद कर ली है। सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply