Home > Jamshedpur > परिवहन मंत्री चंपई सोरेन व विधायक मंगल कालिंदी ने साकची में बिरसा जयंती के मौके पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन व विधायक मंगल कालिंदी ने साकची में बिरसा जयंती के मौके पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परिवहन मंत्री चंपई सोरेन और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार को साकची में आई हॉस्पिटल के सामने स्थापित की गई बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया।

आज बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर प्रतिमा का अनावरण किया गया। यहां विधायक मंगल कालिंदी ने खुद बनवाकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगवाई है। उन्होंने इसके लिए काफी संघर्ष किया और टाटा स्टील के साथ उनकी कई चक्र की वार्ता हुई। इसके बाद यह प्रतिमा लगाई गई। और आज झारखंड स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

प्रतिमा का अनावरण होने के बाद सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता व विधायक मंगल कालिंदी के समर्थक मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply