Home > Jamshedpur > ट्रैफिक पुलिस ने साकची के पत्ता मार्केट के पास से नो पार्किंग में लगे वाहन किए जब्त

ट्रैफिक पुलिस ने साकची के पत्ता मार्केट के पास से नो पार्किंग में लगे वाहन किए जब्त

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची के पत्ता मार्केट के पास से कुछ दिनों पहले जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया है। यहां खाली हुई जगह पर लोग अपने वाहन बाइक आदि खड़ी करने लगे थे। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही थी। इसकी शिकायत होने पर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार की रात कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी पत्ता मार्केट के पास पहुंचे और स्ट्रेट माइल रोड पर किनारे नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को जब्त कर लिया। यहां से लगभग 15 से 20 गाड़ियां जब्त की गई हैं। गौरतलब है कि यातायात पुलिस ने 15 दिन पहले जेएनएसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का खाका तैयार किया था। तय किया गया था कि नो पार्किंग में खड़े वाहनों को जब्त किया जाएगा। ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखा जा सके। लेकिन अब तक यह अभियान नहीं चल सका। जिससे यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। जगह-जगह जाम लग रहा है। लेकिन अब मंगलवार की शाम से यातायात पुलिस ने यह अभियान शुरू कर दिया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply