Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : मानगो चौक पर 2 घंटे से लगा है भयानक जाम रेंग रहे हैं वाहन

जमशेदपुर : मानगो चौक पर 2 घंटे से लगा है भयानक जाम रेंग रहे हैं वाहन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो चौक पर भयंकर जाम लगा हुआ है। यह जाम 2 घंटे से लगा हुआ है। यातायात पुलिस जाम खत्म कराने की कवायद में जुटी हुई है। लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पा रही है। मानगो चौक से लेकर पायल टॉकीज तक और इसी तरह डिमना रोड पर मानगो चौक से लेकर दैनिक जागरण के पुराने कार्यालय तक जाम की स्थिति बनी हुई है। दूसरी तरफ मानगो बस स्टैंड गोल चक्कर तक दोनों पुल जाम है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। कहा जा रहा था कि मानगो चौक पर गोल चक्कर छोटा होने के बाद जाम नहीं लगेगा। कई दिनों से जाम लगा भी नहीं था। लेकिन, बुधवार को अचानक जाम लग गया और लोग इस जाम में बुरी तरह फंस गए हैं। जाम में कार दो पहिया वाहन आदि रेंग रहे हैं। गौरतलब है कि जनप्रतिनिधि कई साल से मानगो को जाम मुक्त कराने का वादा कर रहे हैं। लेकिन, अभी तक धरातल पर कुछ भी नहीं है।

मानगो चौक पर जाम
You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!