Home > Jamshedpur > Jamshedpur : गोपाल मैदान में कल मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 25000 से अधिक लाभुकों को बाटेंगे अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र, डीसी व एसएसपी ने लिया तैयारी का जायजा

Jamshedpur : गोपाल मैदान में कल मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 25000 से अधिक लाभुकों को बाटेंगे अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र, डीसी व एसएसपी ने लिया तैयारी का जायजा

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम होगा। यहां मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले के अबुआ आवास के लाभुकों को स्वीकृति पत्र बाटेंगे। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया की 25000 से अधिक लाभुकों को यहां स्वीकृति पत्र बांटा जाएगा।

पूर्वी सिंहभूम जिले के 8500 लाभुकों को स्वीकृति पत्र मिलना है। कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल बनकर तैयार हो गया है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को दोपहर बाद गोपाल मैदान जाकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम संपन्न करने के लिए मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था भी ठीक की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि चाईबासा और सरायकेला से लाभुकों को बस पर लाया जाएगा। इन सबके लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आदित्यपुर की तरफ से आने वाले वाहनों हटा की तरफ से आने वाले वाहनों और मानगो की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था है।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply