Home > Health > जिले में आज 13 लोग मिले डेंगू पॉजिटिव, कुल 225 लोगों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

जिले में आज 13 लोग मिले डेंगू पॉजिटिव, कुल 225 लोगों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

जमशेदपुर : जिले में आज 13 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। कल 225 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जो लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं, उनमें गोविंदपुर में एक, टेल्को में दो, बागबेड़ा में एक, ज़ाकिर नगर मानगो में एक, बिरसानगर में दो, साकची में एक, डिमना मानगो में एक, कदमा में एक, एग्रिको में एक, घाटशिला में एक और सिदगोड़ा में एक डेंगू पॉजीटिव मरीज मिला है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने विज्ञप्ति जारी कर बुधवार को बताया कि अब तक 8853 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमें 1173 लोग पूरे कोल्हान प्रमंडल में डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। 225 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 13 लोग आईसीयू में हैं। 212 लोग नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। बुधवार को ठीक होने पर 62 डेंगू मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply