Home > Crime > दुर्गा पूजा को लेकर तैनात किए गए मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को साकची के रविंद्र भवन में किया गया ब्रीफ, दिए गए कानून व्यवस्था संभालने के टिप्स + वीडियो

दुर्गा पूजा को लेकर तैनात किए गए मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को साकची के रविंद्र भवन में किया गया ब्रीफ, दिए गए कानून व्यवस्था संभालने के टिप्स + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की है। इन मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को साकची के रविंद्र भवन में शनिवार को ब्रीफ किया गया। इन्हें दुर्गा पूजा के दौरान कानून व्यवस्था को संभालने के टिप्स दिए गए। इन्हें समझाया गया कि किस तरह दुर्गा पूजा के मौके पर घर से निकलने वाले दंपत्ति को सुरक्षित रखना है। महिलाओं की सुरक्षा करनी है। अराजक तत्वों पर निगाह रखनी है और किसी भी तरह का बवाल खड़ा करने वाले तत्वों पर कार्रवाई करनी है। मनचलों की निगरानी करनी है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना है। इस कार्यक्रम में एसएसपी प्रभात कुमार के अलावा एडीएम एनके लाल, सिटी एसपी के विजय शंकर, एसडीओ संदीप कुमार मीणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सिटी एसपी के विजय शंकर

Leave a Reply