Home > Jamshedpur > 12 रबी उल अव्वल को इस साल जमशेदपुर में पूरी शान शौकत के साथ निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

12 रबी उल अव्वल को इस साल जमशेदपुर में पूरी शान शौकत के साथ निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : इस साल 12 रबी उल अव्वल को तंजीम अहले सुन्नत वल जमात के बैनर तले ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम और पूरे अकीदत से निकाला जाएगा। इस संबंध में धतकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम में एक बैठक कर जुलूस को लेकर मंथन किया गया। इस बैठक में शहर के धर्मगुरु पेश इमाम, बुद्धिजीवी और समाजसेवी शामिल थे। एदार ए शरीया के काजी मुफ्ती आबिद हुसैन मिस्बाही नूरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर चर्चा हुई। इसमें इस्लामिक विद्वान जियाउल मुस्तफा कादरी मिस्बाही ने सभी देशवासियों को ईद मिलाद उन नबी सल्लल्लाहो अलैही व आलेही वसल्लम की बधाई भी पेश की और देश में अमन, शांति और खुशहाली की कामना की। मौलाना शमशाद उल कादरी ने बताया कि जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जाएगा और इस बार का यह जुलूस ऐतिहासिक होगा। जुलूस गांधी मैदान से शुरू होकर आम बागान और साकची गोल चक्कर होते हुए धतकीडीह मैदान पहुंचकर खत्म होगा। जुलूस में पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहे व आलेही वसल्लम के मानने वाले अपनी अकीदत और मोहब्बत का इजहार करेंगे। इस साल भी डीजे पर पाबंदी रहेगी। तंजीम की तरफ से निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने के तौर, तरीके और दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। सभी आशिकाने रसूल से इनका पालन करने का अनुरोध किया गया।

मदरसा फैजुल उलूम में ईद मिलादुन्नबी को लेकर बैठक
You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply