Home > Jamshedpur > पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा गांव जन वितरण प्रणाली की समस्या को लेकर हुआ हंगामा, पहुंचे पूर्व मंत्री व जिला परिषद सदस्य

पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा गांव जन वितरण प्रणाली की समस्या को लेकर हुआ हंगामा, पहुंचे पूर्व मंत्री व जिला परिषद सदस्य

जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा गांव में लोगों को 3 महीना से जन वितरण प्रणाली की दुकान से राशन नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को लोगों ने इस समस्या को लेकर हंगामा किया। लोगों ने इसकी सूचना झामुमो के पंचायत अध्यक्ष मंटू महतो को दी। मंटू महतो ने जिला परिषद सदस्य खगेन महतो और पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को इस समस्या से अवगत कराया। इसके बाद पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां और जिला परिषद सदस्य खगेन महतो शुक्रवार को बांगुड़दागांव पहुंचे और गांव के लोगों से मिलकर समस्या को जाना। आश्वासन दिया कि वह सरकार तक उनकी बात पहुंचाएंगे। विभागीय मंत्री और सचिव से मिलकर जल्द ही समस्या को हल करेंगे। इस मौके पर उनके साथ सुनील ठाकुर, विभूति महतो, प्रभास महतो, गोपाल महतो आदि भी मौजूद थे।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply