Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह में पंचवटी रोड स्थित टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर का ताला तोड़कर चोर पार कर ले गए नकदी व जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह में पंचवटी रोड स्थित टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर का ताला तोड़कर चोर पार कर ले गए नकदी व जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह स्थित पंचवटी रोड के क्वार्टर संख्या 179 में टाटा स्टील कर्मी नीलाद्री सेन के क्वार्टर पर चोरों ने बुधवार की देर रात धावा बोला। चोरों ने यहां से नकदी और घर का कीमती सामान पार कर दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। सिदगोड़ा इलाके में चोरी की यह दूसरी घटना है। मंगलवार को ही चोरों ने इसी रोड पर शशि भूषण ओझा के घर पर दिनदहाड़े तीन लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस इसका खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि अब नीलाद्री सेन के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। घटना बुधवार देर रात की है। तब नीलाद्री सेन ड्यूटी पर थे। घर में उनकी पत्नी सोनामुनी सेन और बेटी थी। सोनामुनी ने बताया कि रात 1:30 बजे तक वह लोग जाग रही थी। लेकिन चोरों ने उन्हें वेंटीलेटर के जरिए स्प्रे कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लगभग 5 ताले तोड़े हैं। चोर ताला तोड़ने का राड छोड़कर भाग गए हैं। एक कमरे में नीलाद्री का पर्स रखा था। पर्स को भी पार कर दिया है। पर्स में 3400 रुपए थे। इसके अलावा बर्तन और अन्य सामान भी चोर उठा ले गए हैं। कंपनी से नीलाद्री सेन को मिला एक चांदी का सिक्का बाहर गिरा मिला है। सोनामुनी ने बताया कि गुरुवार को सुबह 4:30 बजे उनकी आंख खुली तो उन्हें नींद का एहसास हो रहा था और उन्होंने अपने पति को फोन किया। पति और भाई घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई थी। पुलिस ने आकर मामले की छानबीन की है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि परिजन आवेदन देंगे। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई जाएगी।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply