Home > Crime > परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाझड़ी के पास रेल लाइन पर ट्रेन से कटकर युवक ने कर ली आत्महत्या

परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाझड़ी के पास रेल लाइन पर ट्रेन से कटकर युवक ने कर ली आत्महत्या

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर से आगे सालगाझड़ी रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की रात एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। युवक का सिर धड़ से अलग हो गया है। लग रहा है कि युवक ने अपना गला रेल पटरी पर रख दिया था और ट्रेन उस पर से गुजर गई। युवक का सर पटरी के दूसरी तरफ पड़ा हुआ है। जबकि युवक का धड़ पटरी के इस पार है। घटना की जानकारी मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। युवक नीली जींस और मेहरून कलर की शर्ट पहने हुए हैं और चश्मा लगाए हुए है। परसुडीह थाना पुलिस ने इलाके के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन, शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान कराने की कवायद जारी है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply