Home > Politics > Ranchi: शुक्रवार को 12:00 बजे के बाद आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह, चंपई के साथ आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

Ranchi: शुक्रवार को 12:00 बजे के बाद आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह, चंपई के साथ आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

रांची : राज्यपाल के चंपई सोरेन को सरकार बनाने की दावत देने के बाद राजधानी में सियासी घटनाक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है। खबर आ रही है कि राज्यपाल ने चंपई सोरेन को कार्यवाहक सीएम के तौर पर नियुक्त किया है। सत्ताधारी विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ है कि शुक्रवार को 12:00 बजे के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा। चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ विधायक आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार बहुमत सिद्ध करने के बाद किया जाएगा। राज्य की नई सरकार को 10 दिनों के अंदर बहुमत सिद्ध करना होगा। माना जा रहा है कि 9 फरवरी के आसपास विधानसभा में नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा और चंपई सोरेन को बहुमत सिद्ध करना होगा। गौरतलब है कि राज्यपाल के चंपाई सोरेन को सरकार बनाने की दावत दिए जाने के बाद झामुमो में खुशी का माहौल है प्रदेश भर के झामुमो कार्यकर्ता खुश हैं। झामुमो विधायकों का कहना है कि यह संविधान की जीत है।

You may also like
घाटशिला से JMM उम्मीदवार सोमेश ने दाखिल किया पर्चा, पहुंचे सीएम, बाबूलाल सोरेन ने भी किया नामांकन
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने आम बागान से साकची डीसी ऑफिस तक निकाला झारखंडी अधिकार मार्च
कोलकाता से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली पहुंचे हैं चंपई, बंगाल के बड़े भाजपा नेता से की थी मुलाकात
उलियान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान सरकार बनी तो हर घर को देंगे 1-1 लाख रुपए

Leave a Reply