Home > Jamshedpur > मानगो में अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा की शिलापट पर शुक्रवार तक जोड़ा जाएगा सांसद विद्युत वरण महतो व पूर्व विधायक एमपी सिंह का नाम, भाजपाइयों ने टीएसयूआईएसएल के अधिकारियों के साथ की बैठक

मानगो में अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा की शिलापट पर शुक्रवार तक जोड़ा जाएगा सांसद विद्युत वरण महतो व पूर्व विधायक एमपी सिंह का नाम, भाजपाइयों ने टीएसयूआईएसएल के अधिकारियों के साथ की बैठक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा के शिलापट पर सांसद वितरण महतो और पूर्व विधायक एमपी सिंह का नाम नहीं जोड़ने का मामला सुलझता नजर आ रहा है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव और पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल लेकर सोमवार को टाटा स्टील यूटिलिटीज इन्फ्राट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआइएसएल) पहुंचे।

इसे भी पढ़ें – मैं नहीं पहुंचता तो आदित्यपुर में हो जाती जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा की हत्या, मानगो में खुदीराम बोस की प्रतिमा के शिलापट पर नाम नहीं होने पर बोले सांसद

यहां उन्होंने टीएसयूआइएसएल के अधिकारी कैप्टन मिश्रा से बात की। भाजपा के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि धनंजय मिश्रा ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि शुक्रवार तक शिलापट पर सांसद और पूर्व विधायक का नाम डाल दिया जाएगा‌।

इसे भी पढ़ें- मानगो गोल चक्कर पर अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा के उद्घाटन कार्यक्रम में मचा बवाल, सांसद को नहीं बुलाने पर भाजपाइयों ने किया बवाल, बंग भाषी समाज भी नाराज

गौरतलब है कि मानगो चौक पर शनिवार को अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा का अनावरण हुआ था। अनावरण के इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद विद्युत वरण महतो को नहीं बुलाया गया था। अनावरण स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी ने किया था‌। कार्यक्रम टीएसयूआईएसएल ने आयोजित किया था।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply