Home > Crime > मानगो के ज़ाकिर नगर स्थित इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में मनाया गया रसूले अकरम व इमाम हसन का गम

मानगो के ज़ाकिर नगर स्थित इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में मनाया गया रसूले अकरम व इमाम हसन का गम

जमशेदपुर : मानगो के ज़ाकिर नगर स्थित इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में गुरुवार की रात पैगंबर अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही वसल्लम और उनके नवासे इमाम हसन अलैहिस्सलाम का गम मनाया गया। शिया मुसलमानों के अनुसार हजरत मोहम्मद मुस्तफा 28 सफर को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके नवासे इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत भी 28 सफर को हुई थी। शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर करारवी ने मजलिस पढी। उन्होंने हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही वसल्लम की और इमाम हसन अलैहिस्सलाम की फजीलत पढ़ी। इसके बाद शहादत का जिक्र किया। रसूले अकरम और इमाम हसन अलैहिस्सलाम के ताबूत बरामद हुए। अजादारों ने ताबूत की जियारत की। नौहा प्रोफेसर आले अली, रेहान और आशकार नकवी ने पढ़ा। सगीर हुसैन ने भी तकरीर की।
इसे भी पढें – लब्बैक या हुसैन कहो कर्बला चलो, मानगो के ज़ाकिर नगर में इमामबाड़ा हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में मनाया गया इमाम हुसैन का चेहल्लुम

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!