Home > Crime > दिवंगत रिटायर्ड हेड टीचर हसीन तारिक हैदराबाद में किए गए सुपुर्द ए खाक

दिवंगत रिटायर्ड हेड टीचर हसीन तारिक हैदराबाद में किए गए सुपुर्द ए खाक

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के जाने माने शिक्षक हसीन तारिक, करीमिया स्कूल के रिटायर्ड हेड मास्टर , का निधन कल हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था। हसीन तारिक काफी लंबे समय के किडनी की बीमारी से परेशान थे। उनका इलाज हैदराबाद के जाने माने अस्पताल में चल रहा था। इसी बीच उनका बुधवार को देहांत हो गया। उनके साथ उनके 3 बेटे, एक बेटी और पत्नी रहा करते थे। उनके जाने के बाद उनका पूरा परिवार काफी सदमे में है। उनको हैदराबाद के जमाल कुंटा कब्रिस्तान गोकोंडा में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, मतीन तारिक, जावेद इकबाल, मोबीन तारीक, शमीम अहमद, अशफाक तारीक, वसीम तारिक, खुराम बेलाल आलम, नदीम तारिक, अज़ीम तारिक, अर्सलान इकबाल, जावेद इकबाल, इरफान तारिक, जशीं इकबाल आदि शामिल हुए। सभी लोगों ने गहरे गम का इजहार किया और उनके ईसाले सवाब के लिए दुआ की गई। शहर के जाने माने लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया।

इसे भी पढ़ें – मानगो के ज़ाकिर नगर स्थित इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में मनाया गया रसूले अकरम व इमाम हसन का गम

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश

Leave a Reply