Home > Crime > परसुडीह थाना क्षेत्र के गाड़ीवान पट्टी के रहने वाले युवक को घेरकर बदमाशों ने की मारपीट, घर में घुसकर 2 महिलाओं को भी पीटा

परसुडीह थाना क्षेत्र के गाड़ीवान पट्टी के रहने वाले युवक को घेरकर बदमाशों ने की मारपीट, घर में घुसकर 2 महिलाओं को भी पीटा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के गाड़ीवान पट्टी के रहने वाले युवक मोहम्मद मोनू के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है। रविवार को हुई इस मारपीट के मामले में मोनू की मां रेहाना बेगम ने परसूडीह थाने में शिकायत की है। रेहाना बेगम ने परसुडीह थाना प्रभारी को बताया कि उनका बेटा मोनू कुछ काम से जा रहा था। तभी राजू, छोटू, निशू, राजा, दिलशाद, लाला‌ और सलीम लाठी, हाकी, बैट और चेन से मोनू को पीटने लगे। मोनू घर की तरफ भागा और अपने घर में घुस गया। मारपीट करने वाले बदमाश मोनू के घर में घुस गए और बीच-बचाव करने पहुंची रेहाना की मां और रेहाना की मौसी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें –सियासी सूरमाओं ने शुरू की जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के राजनीतिक दंगल की तैयारी, जोड़-तोड़ शुरू

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply