Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड ओल्ड चेकपोस्ट पूजा पंडाल में सिंदूर दान करने आई महिला से चेन की छिनताई

उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड ओल्ड चेकपोस्ट पूजा पंडाल में सिंदूर दान करने आई महिला से चेन की छिनताई

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित ओल्ड चेक पोस्ट के पास दुर्गा पूजा पंडाल में सिंदूर दान करने गई महिला से बुधवार को चेन छिनताई कर ली गई है। चेन की छिनतई करने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना तब हुई जब पंडाल के पास पुलिस की भी तैनाती है। लेकिन पुलिस घटनाओं को नहीं रोक पा रही है। बताते हैं कि महिला मदद के लिए चिल्लाई तो लोग उधर दौड़े और लोगों ने बदमाश का पीछा किया। लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। जानकारी मिलते ही भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता संतोष भगत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी ली। घटना की जानकारी थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। महिला डिमना रोड के आदर्श नगर की रहने वाली है। वह पंडाल में सिंदूर दान करने आई थी। पूजा अर्चना कर सिंदूर दान करने के बाद महिला पैदल ही घर वापस जा रही थी। तभी बदमाश आया और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। गौरतलब है कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। डीसी विजया जाधव और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने रात में निरीक्षण किया था और कानून व्यवस्था का जायजा लिया था और विधि व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर की थी। जबकि सुबह ही एक महिला श्रद्धालु से चेन की छिनतई हो गई। महिला की हजारों रुपए कीमत की सोने की चेन बदमाश छीन कर फरार हुए। महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि उसने बड़ी मुश्किल से चेन बनवाई थी।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply