Home > Crime > बिरसा नगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर एक डुंगरी टोला की रहने वाली महिला की बेटी से दारू बेचने वाला करता है छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल

बिरसा नगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर एक डुंगरी टोला की रहने वाली महिला की बेटी से दारू बेचने वाला करता है छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसा नगर थाना क्षेत्र के जो नंबर 1 डूंगरी टोला की रहने वाली महिला की बेटी से दारू बेचने वाला मनोज छेड़छाड़ करता है। महिला बेटी को घर में छोड़कर रविवार को काम पर गई थी। वह रेजा कुली का काम करती है। लौट कर आई तो बेटी ने उस से शिकायत की कि मनोज ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। इस पर वह मनोज से पूछने गई तो मनोज ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। महिला के सर में चोट लगी है। एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। महिला ने अपने मामले की शिकायत बिरसा नगर थाने में कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है इन दिनों जमशेदपुर में दबंगई की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। लोग खुलेआम मारपीट कर लोगों को जख्मी कर रहे हैं। परेशान लोग पुलिस से शिकायत करने पहुंचते हैं। लेकिन, अधिकतर मामलों में कार्रवाई नहीं हो पाती। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!