Home > Crime > कपाली के अल कबीर पॉलिटेक्निक रोड पर बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार को टीएमएच में नहीं मिल रहा था बेड, झामुमो नेता ने दिलवाया

कपाली के अल कबीर पॉलिटेक्निक रोड पर बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार को टीएमएच में नहीं मिल रहा था बेड, झामुमो नेता ने दिलवाया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली के अलकबीर पॉलिटेक्निक रोड पर शुक्रवार की दोपहर बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से आजाद नगर के जाकिर नगर रोड नंबर 15 के रहने वाले 40 वर्षीय नौशाद घायल हो गया था। नौशाद अपनी गाड़ी से कपाली के टीओपी चौक चिकन लेने जा रहा था। ट्रैक्टर की टक्कर से घायल नौशाद को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें – मानगो के जाकिर नगर में खुला अटल क्लीनिक, शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बैठेंगे डॉक्टर

परिजन घायल को लेकर टीएमएच पहुंचे तो उसे इमरजेंसी में बेड नहीं मिल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों ने झामुमो नेता सरफराज हुसैन को दी। सरफराज हुसैन फौरन टीएमएच पहुंचे और प्रबंधन से बात करने के बाद नौशाद को बेड दिलवाया।इस मामले में नौशाद के भाई दिलशाद ने कपाली ओपी में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दे दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।

यह भी पढें – स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची में मानगो फ्लाईओवर की कागजी कार्रवाई की समीक्षा, उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए टाटा स्टील और पथ निर्माण विभाग के अधिकारी

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply