Home > Crime > जमशेदपुर : चांडिल की रहने वाली ग्रेजुएट पार्ट 3 की छात्रा का था आजाद नगर के स्वर्णरेखा नदी के किनारे पंप हाउस के पास मिला शव

जमशेदपुर : चांडिल की रहने वाली ग्रेजुएट पार्ट 3 की छात्रा का था आजाद नगर के स्वर्णरेखा नदी के किनारे पंप हाउस के पास मिला शव

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: आजाद नगर थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी के किनारे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पंप हाउस के पास मंगलवार की रात मिले शव की बुधवार को पहचान हो गई है। ग्रेजुएट कॉलेज में बीए. पार्ट 3 की छात्रा कृति कुमारी का था। कृति कुमारी चांडिल की रहने वाली थी। वह 22 जुलाई को ग्रेजुएट कॉलेज पढ़ने आई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी थी। तब से वह लापता थी। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद परिजन बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। परिवार के लोगों ने 25 जुलाई को कृति कुमारी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। चर्चा है कि किसी ने कृति कुमारी की हत्या कर शव नदी किनारे फेंक दिया होगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply