Home > Jamshedpur > Jamshedpur : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में विंटेज कार प्रदर्शनी में आई दूसरे विश्व युद्ध में दुश्मनों पर बम के गोले बरसाने वाली कार, देखने वालों की उमड़ी भीड़+ वीडियो

Jamshedpur : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में विंटेज कार प्रदर्शनी में आई दूसरे विश्व युद्ध में दुश्मनों पर बम के गोले बरसाने वाली कार, देखने वालों की उमड़ी भीड़+ वीडियो

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में टाटा स्टील की विंटेज और क्लासिक कार प्रदर्शनी शुरू हुई है। इस विंटेज और क्लासिक कार प्रदर्शनी में 160 से अधिक वाहन पहुंचे हैं। इन वाहनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बताते हैं कि इसमें एक आर्म्ड कार आई है। इसका इस्तेमाल दूसरे विश्व युद्ध में किया गया था। इसके अलावा 1942 मॉडल एक विलबाइक नामक दोपहिया वाहन है। इसका इस्तेमाल भी दूसरे विश्व युद्ध में किया गया था। बताते हैं कि जहाज के जरिए इस बाइक को नीचे गिराया जाता था और फिर सैनिक नीचे उतरकर इस बाइक का इस्तेमाल करते थे। यह बाइक अभी चाईबासा के रौनक सिंह खोखर के पास है।

इसे उन्होंने ओडिशा के एक कबाड़ी से खरीदा था। 1940 के युद्ध में इस्तेमाल होने वाली जीप भी धार भी इस प्रदर्शनी में मौजूद है। इस वाहन का इस्तेमाल जमीन से हवा में तोप के गोले दागने में किया जाता था। इस वाहन से लड़ाकू विमान को निशाना बनाया जाता था। यह वाहन अभी टाटा मोटर्स कंपनी के पास है। इस प्रदर्शनी में‌ साल 1920 से लेकर 1985 तक की विंटेज और क्लासिक कारें और बाइकें मौजूद हैं। इस विंटेज एवं क्लासिक कार व बाइक प्रदर्शनी को 185 वें संस्थापक दिवस समारोह को लेकर लगाया गया है। रविवार को विंटेज व क्लासिक कार बाइक रैली निकलेगी। सुबह टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी इसको हरी झंडी दिखाएंगे। टाटा स्टील के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रदर्शनी में झारखंड के जमशेदपुर, रांची, चाईबासा शहर की विंटेज और क्लासिक वाहन आए हैं। इसके अलावा, ओडिशा के क्योंझर और पंजाब से भी विंटेज व क्लासिक वाहन आए हैं। रविवार को निकालने वाली रैली गोपाल मैदान से भरुचा मेंशन, जुबली पार्क, यूनाइटेड क्लब सर दोराबजी टाटा पार्क, कीनन स्टेडियम और सेंट जॉर्ज चर्च कर जैसे हेरिटेज स्थलों से गुजरते हुए 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस रैली में 1926 मॉडल ऑस्टिन 7 कार भी है। इसे बेबी ऑस्टिन के नाम से जाना जाता है। गौरतलब है कि विंटेज एवं क्लासिक वाहन रैली सबसे पहले साल 2022 में शुरू की गई थी। इस टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा की 183 वीं जयंती संस्थापक दिवस समारोह पर शुरू किया गया था।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply