Home > Crime > बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी में व्यक्ति पर फायरिंग करने के आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी में व्यक्ति पर फायरिंग करने के आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

न्यूज़ भी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी में मनोज दास नामक व्यक्ति पर फायरिंग करने के आरोपी कुणाल यादव ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। कुणाल यादव ने बर्मामाइंस थाने में सरेंडर किया है। कुणाल के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उससे घटना के संबंध में पूछताछ की और उसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूछताछ में कुणाल ने बताया था कि वह अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता था साल 2009 में मनोज ने कुणाल के पिता की हत्या की थी। तब वह छोटा था। इसलिए कुछ नहीं कर सका था। लेकिन उसके दिल में बदले की भावना हमेशा मौजूद थी। उसने अपने साथ ही बॉबी के साथ मिलकर मनोज दास की हत्या की योजना बनाई थी। बाबी भी असलहा लेकर आया था। 24 जून को फुटबॉल मैदान के पास मनोज खड़ा था। तभी उस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। लेकिन, पिस्टल लाक होने की वजह से गोली नहीं चली और मनोज दास बच गया ‌ इसके बाद कुणाल फरार हो गया था‌। बाद में पत्नी के कहने पर उसने थाने पर आत्मसमर्पण किया है। 11 अक्टूबर को कुणाल ने बस्ती की ही एक युवती से शादी की है। युवती के परिजनों ने बर्मामाइंस थाने में इस मामले में शिकायत की थी। कुणाल की पत्नी भी थाना पहुंची। इसके बाद अपनी पत्नी के कहने पर कुणाल ने थाने में सरेंडर किया है। इस मामले में आरोपी रघुवीर पाठक, आजाद पाल उर्फ बाबी और सुमित कुमार सिंह को पुलिस 3 अक्टूबर को ही जेल भेज चुकी है। पुलिस इनको मनोज दास की हत्या की योजना बनाने के मामले में जेल भेज चुकी है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply