Home > Crime > गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने पर वृद्ध की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने पर वृद्ध की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर शुक्रवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना सुबह 8:00 बजे की है। वृद्ध की मौत की जानकारी मिलने पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोविंदपुर पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। वह गदरा का रहने वाला चंद्रदीप सिंह है। उसकी उम्र 80 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चंद्रदीप के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि चंद्रदीप सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। बाद में उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि चंद्रदीप ट्रेन की चपेट में आ गए हैं और उनकी मौत हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंद्रदीप ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी ट्रेन आ गई और वह इसकी चपेट में आ गए।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply