Home > Crime > Jamshedpur: टेल्को वर्कर्स यूनियन ने 900 कन्वाई ड्राइवर को परमानेंट करने की मांग का किया समर्थन, कानवाई वर्कर्स यूनियन की आवाज में मिलाई आवाज

Jamshedpur: टेल्को वर्कर्स यूनियन ने 900 कन्वाई ड्राइवर को परमानेंट करने की मांग का किया समर्थन, कानवाई वर्कर्स यूनियन की आवाज में मिलाई आवाज

जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन ने 900 कन्वाई ड्राइवर को परमानेंट करने की मांग का समर्थन किया है। कान्वाई ड्राइवर को परमानेंट करने की मांग को लेकर कान्वाई वर्कर्स यूनियन धरना दे रही है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश दुबे और सदस्य हर्षवर्धन धरना स्थल पर गए और कान्वाई वर्कर्स यूनियन की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि कान्वाई ड्राइवर स्थाई प्रवृत्ति का काम करते हैं। इसलिए उन्हें भी टाटा मोटर्स के परमानेंट पेरोल में रखा जाए। टेल्को वर्कर्स यूनियन का कहना है कि जो कंपनी परिसर के अंदर ड्राइवर हैं। वह परमानेंट पेरोल में हैं। इसीलिए कंपनी परिसर के बाहर कानवाई ड्राइवर को भी परमानेंट किया जाए। क्योंकि, वह भी अस्थाई प्रवृत्ति का काम कर रहे हैं। टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेताओं का कहना है कि मुंबई हाई कोर्ट के आदेश के बाद 2700 अस्थाई कर्मियों को परमानेंट करना टाटा मोटर्स प्रबंधन की मजबूरी बन गया है। इसी तरह इस आदेश के तहत इन 900 लिस्टेड कान्वाई ड्राइवर को भी परमानेंट करना होगा। टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेताओं का कहना है कि अब कंपनी को कुल 3600 मजदूरों को अस्थाई करना होगा। इनमें से 27 00 अस्थाई कर्मी हैं और 900 कान्वाई चालक।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply