Tag

Bistupur

Home > Bistupur (Page 2)

Jamshedpur Parliamentary election: सामान्य व पुलिस प्रेक्षक ने बिष्टुपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज में ईवीएम डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट की कमीशनिंग ईवीएम के वेयरहाउस से डिस्पैच सेंटर में ईवीएम के मूवमेंट और उसके सुरक्षित रखरखाव की जानकारी ली। सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम, वहां बिजली की आपूर्ति, 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी और स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से देखा।

Jamshedpur: बिष्टुपुर के बेलडीह लेक में मिली वृद्ध की लाश, दो दिन से घर से थे गायब

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह लेक में शुक्रवार को एक वृद्ध की लाश मिली है। वृद्ध का नाम गरीब लाल है। वह धतकीडीह हरिजन बस्ती के रहने वाले हैं। बताते हैं कि गरीब लाल दो दिन से अपने घर से लापता थे। उनके परिजन उन्हें जादूगोड़ा, हाता, पोटका आदि इलाके की तरफ खोज रहे थे। शुक्रवार को परिजनों को पता चला कि बेलडीह लेक में एक शव उतरा रहा है। इस पर परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि यह गरीब लाल का ही शव था। मृतक के भतीजे शशि ने बताया कि गरीब लाल जुस्को में नौकरी करते थे। 2 साल पहले वह जुस्को से रिटायर हुए थे। परिजन यह नहीं तय कर पा रहे हैं कि यह हत्या है या आत्महत्या। अभी तक बिष्टुपुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।