Home > Jamshedpur > दोमुहानी में बनेगा स्वर्णरेखा आरती घाट स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक फंड से दिए 50 लाख रुपए

दोमुहानी में बनेगा स्वर्णरेखा आरती घाट स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक फंड से दिए 50 लाख रुपए

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल बनाएंगे, गंगा आरती के तर्ज पर होगी दुमुहानी पर स्वर्णरेखा आरती
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
अपने चुनावी वादे को पूरा करने की अगली कड़ी में सूबे के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री व जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता ने अपने विधायक मद से स्वर्णरेखा आरती मंडप के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने का एलान किया है। उन्होंने इसके लिए अनुशंसा कर दी है। यह फंड स्वर्णरेखा नदी के दोमुहानी पर आरती मंडप समेत अन्य सौंदर्यीकरण पर खर्च होगा।
स्वर्णरेखा नदी का है धार्मिक महत्व
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि स्वर्णरेखा नदी जमशेदपुर की लाइफ लाइन है। इसके संरक्षण और सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस नदी का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। और जमशेदपुरवासी होने के नाते उनका कर्तव्य है कि इसका कर्ज उतारा जाए।
मंत्री ने डीसी को लिखा पत्र
उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जाधव जी को पत्र लिखकर स्वर्णरेखा आरती मंडप बनाने का निर्देश दिया है। इससे यह पर्यटन स्थल के रूप में तो विकसित होगा ही साथ ही रोजगार सृजन का केंद्र भी बनेगा।
सीएम और कारपोरेट घरानों से भी मांगी जाएगी मदद
उन्होंने बताया कि सरकार के स्तर से भी इसमें सहयोग की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करेंगे। साथ ही कॉरपोरेट घरानों और शहर के प्रमुख व्यापारी वर्ग से भी स्वर्णरेखा के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए सहयोग मांगा जाएगा। सनातन धर्म की आस्था है नदियों की पूजा। देश के कई हिस्सों में नदियों की आरती की जाती है। गंगा आरती सबसे बड़ा उदाहरण है। इसी के तहत हमारे आस्था और विश्वास की प्रतीक स्वर्णरेखा नदी के आरती के लिए भव्य मंडप और आवश्यक संरचना का निर्माण किया जाएगा।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील