Home > Jamshedpur > मानगो में दुर्गा पूजा के दौरान होगी स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता 160 अंक का होगा पूर्णांक

मानगो में दुर्गा पूजा के दौरान होगी स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता 160 अंक का होगा पूर्णांक

जमशेदपुर : मानगो में दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन मानगो नगर निगम की तरफ से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पुर्णांक 160 अंक का होगा। दुर्गा पूजा पंडालो में स्वच्छता का मूल्यांकन मानगो नगर निगम द्वारा गठित टीम 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच करेगी। इसमें पूजा पंडाल सामग्री में प्रकृति संरक्षण की झलक, पूजा पंडाल परिसर में पेयजल, शरबत व पानी पीने आदि के लिए कागज का गिलास का उपयोग। पूजा पंडाल में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था। वालंटियर की उपस्थिति। साफ-सफाई, प्लास्टिक का उपयोग न करने, ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिए स्वच्छता के प्रचार प्रसार के लिए लोगों को जागरूक करने, स्वच्छता का होर्डिंग लगाने, पूजा पंडाल के आसपास हरी और नीली डस्टबिन पर्याप्त मात्रा में रखने आदि से संबंधित अंक दिए जाएंगे। उपनगर आयुक्त ने बताया कि मानगो के दुर्गा पूजा पंडालों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के अनुसार पुरस्कृत किया जाएगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply