Home > Jamshedpur > सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में भिड़े पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक सरयू राय के समर्थक, लगभग 15 लोग हुए घायल, केक एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में भिड़े पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक सरयू राय के समर्थक, लगभग 15 लोग हुए घायल, केक एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में शुक्रवार की रात पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक सरयू राय के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। विधायक सरयू राय की भारतीय जनतंत्र मोर्चा पार्टी के पदाधिकारी सूर्य मंदिर परिसर पहुंचे थे। वह अपनी कनोपी लगा रहे थे। यहां 29 अक्टूबर को छठ व्रतियों को छठ पूजा सामग्री बांटने का कार्यक्रम था। यहां से विधायक सरयू राय को छठ पूजा की सामग्री बांटनी थी। इसी को लेकर कैनोपी लगाई गई थी। कैनोपी लगाने के दौरान वहां भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारी बैठे हुए थे। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान वहां रघुवर दास के कथित समर्थक पहुंचे। यह लोग लाठी डंडा से लैस थे।‌ पहुंचते ही यह लोग भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर टूट पड़े। इस मारपीट में दोनों तरफ से 10-15 लोग घायल हुए हैं। भारतीय जनतंत्र मोर्चा पूर्वी इलाके के संयोजक अजय सिन्हा भी घायल हुए हैं। उनके सर और हाथ पैर में चोट आई है। इलाज के लिए उन्हें एमजीएम में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा के हरे सिंह और जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायल कहीं ना कहीं नर्सिंग होम में भर्ती कराए गए हैं। लोग बताते हैं कि सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में दोनों पक्ष में भिड़ंत के दौरान काफी तोड़फोड़ भी हुई। बताते हैं कि रघुवर दास गुट और सरयू राय गुट ने आयोजन कराने के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया था। जिला प्रशासन की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया। इसे लेकर दोनों पक्ष खुद ही आयोजन कराने में जुट गए थे। इसी को लेकर यह भिड़ंत हुई है।

घटना के बारे में बता रहे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक अजय सिन्हा
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply