Home > Crime > दुर्गा पूजा की नवमी के दिन पुलिस कंट्रोल रूम से शहर में निगाह रखे हुए हैं एसएसपी प्रभात कुमार

दुर्गा पूजा की नवमी के दिन पुलिस कंट्रोल रूम से शहर में निगाह रखे हुए हैं एसएसपी प्रभात कुमार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मंगलवार को दुर्गा पूजा की नवमी को लेकर शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ है। श्रद्धालु विभिन्न पूजा पंडालों के दर्शन के लिए निकले हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से निगरानी हो रही है। एसएसपी प्रभात कुमार मंगलवार की रात कंपोजिट कंट्रोल रूम पहुंचे और वहां से वह सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे शहर पर निगाह रखे हुए हैं। कहीं कुछ गड़बड़ नजर आती है तो पुलिस अधिकारियों को फोन कर हालात को ठीक करने का निर्देश देते हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply