Home > Jamshedpur > सोनारी का दोमुहानी घाट बनेगा पर्यटन स्थल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने डीसी के साथ किया निरीक्षण

सोनारी का दोमुहानी घाट बनेगा पर्यटन स्थल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने डीसी के साथ किया निरीक्षण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी का दोमुहानी घाट पर्यटन स्थल बनेगा। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार की शाम को डीसी विजया जाधव और टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ दोमुहानी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि दोमुहानी घाट के भू गर्भ में स्लैब है। बरसात में यह एक बार धंस गया था। इसलिए भूगर्भ की सलाह के अनुसार यहां आस-पास पेड़ लगाए जाएंगे। ये वैसे पेड़ होंगे जिनकी जड़ें जमीन को मजबूती से पकड़ेंगी। इससे भूमि धंसे नहीं। उन्होंने कहा कि आंवला, आम, बरगद आदि के पेड़ लगाए जाएंगे। इसके अलावा, पूरे इलाके में प्रकाश की व्यवस्था होगी। हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी‌ ताकि, पूरा इलाका जगमग रहे।

यह भी पढें – जमशेदपुर : साकची में रेडक्रास के पास सड़क पार कर रही एक लड़की को बाइक ने मारी टक्कर, लहुलुहान हालत में टीएमएच में भर्ती

गंगा आरती की तर्ज पर होगी स्वर्णरेखा आरती
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि गंगा आरती की तर्ज पर यहां स्वर्णरेखा आरती आयोजित की जाएगी। ताकि लोग धार्मिक तौर से स्वर्णरेखा नदी से जुड़ें और इसे बचाने की मुहिम में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन के जरिए मूर्ति बनाने वाले कलाकारों से भी रिक्वेस्ट करेंगे कि वह ऐसी मूर्तियां बनाएं जिनमें लगा सामान नदी के पानी को प्रदूषित ना करे।

हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता

दोमुहानी घाट की होगी बैरीकेडिंग
स्वर्णरेखा के दो मोहानी घाट पर बैरिकेडिंग की जाएगी। ताकि, विसर्जन करने वालों की सुरक्षा रहे। किसी भी तरह का कोई हादसा नहीं हो। यही नहीं मृत्यु के बाद होने वाले संस्कारों के लिए अलग से स्थान विकसित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि शहर की नालियों के गंदे पानी को ट्रीटमेंट करने के बाद ही नदी में छोड़ा जाएगा। इसके लिए उन्होंने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन से बात की है। टाटा स्टील इसके लिए तैयार हो गई है।

हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता

घाट का होगा सुंदरीकरण लगेंगी कुर्सियां
इसके अलावा, स्वर्णरेखा नदी घाट पर लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। ताकि, लोगों की धार्मिक आस्था स्वर्णरेखा नदी के साथ जुड़े। नदी किनारे जो लोग अतिक्रमण कर रहे हैं उन पर भी लगाम लगाई जाएगी।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!