Home > Jamshedpur > Sonari Ramnavmi : सोनारी में अखाड़ा समितियों की बैठक, रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप

Sonari Ramnavmi : सोनारी में अखाड़ा समितियों की बैठक, रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप

Jamahedpur : Sonari Ramnavmi सोनारी थाना प्रांगण में केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति और स्थानीय अखाड़ा समितियों की सोमवार को बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सरयू आनंद ने की। बैठक में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई। Sonari Ramnavmi

Sonari Ramnavmi : शोभायात्रा विसर्जन का समय निर्धारित

बैठक में सभी अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा के समय को निर्धारित किया। सभी ने सहमति जताई कि दोपहर 4:00 बजे तक अपने-अपने अखाड़ों से शोभायात्रा निकाल लेंगे।

Sonari Ramnavmi : असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

Sonari Ramnavmi को लेकर मीटिंग

Sonari Ramnavmi को लेकर मीटिंग

अखाड़ा समितियों ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया कि शोभायात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें जुलूस से बाहर किया जाए। इसके लिए प्रशासन से विशेष प्रबंध करने की मांग की गई। साथ ही, सभी समितियां अपने-अपने सदस्यों को पहचान पत्र, टी-शर्ट या अन्य पहचान चिह्न उपलब्ध कराएंगी ताकि अवांछनीय तत्वों को अलग किया जा सके।
केंद्रीय समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि इस वर्ष एक विशेष मजबूत टीम सोनारी क्षेत्र की अखाड़ा समितियों को सहयोग प्रदान करेगी। इस टीम की जिम्मेदारी भीष्म सिंह के नेतृत्व में मनीष कुमार, विजय वर्धा, किशोर साहू, विक्रम कुमार, जितेंद्र कुमार, गौतम सिंह, विनय कुमार को दी गई है। यह टीम शोभायात्रा के प्रारंभ से लेकर विसर्जन तक अपने कर्तव्यों का पालन करेगी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Eid Ul Fitr : जमशेदपुर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद उल फितर, मस्जिदों व ईदगाहों में पढ़ी गई नमाजें

सभी अखाड़ा समितियों ने एकमत होकर संकल्प लिया कि इस वर्ष की शोभायात्रा नशा मुक्त, धार्मिक परंपराओं के अनुरूप और भव्य होगी। सभी समितियों ने केंद्रीय समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह को अपना समर्थन दिया।

थाना प्रभारी सरयू आनंद ने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने अखाड़ा समितियों से सकारात्मक सहयोग की भी अपेक्षा जताई। इस बैठक में सभी लाइसेंसी और गैर-लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

You may also like
Ranchi Durga Puja 2026 : रांची में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई दुर्गा पूजा, प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर सफाई तक किए व्यापक इंतजाम
Jamshedpur Durga Visarjanजमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन घाटों का डीसी-एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
Jamshedpur Durga Puja : दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसएसपी ने किया पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
रामनवमी विसर्जन को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट: ड्रोन से होगी निगरानी, रैफ की होगी तैनाती, सुरक्षा के लिए नदी में लगेंगी लाल झंडियां+VDO

Leave a Reply