Home > Crime > सोनारी पुलिस ने शहर के एक गैंगस्टर सोनू सिंह उर्फ सियाल को गिरफ्तार कर भेजा जेल+वीडियो

सोनारी पुलिस ने शहर के एक गैंगस्टर सोनू सिंह उर्फ सियाल को गिरफ्तार कर भेजा जेल+वीडियो

जमशेदपुर: सोनारी पुलिस ने शहर के एक गैंगस्टर सोनू सिंह उर्सिफ सियाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोनू सिंह उर्फ सियाल सोनारी थाना क्षेत्र के खुंटाडीह का रहने वाला है। साकची स्थित एसएसपी ऑफिस में सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनू सिंह उर्फ सियाल सोनारी में पिस्तौल लेकर घूम रहा है। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

इस पर सोनारी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही सोनू सिंह उर्फ सियाल भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। उसके पास से एक देशी पिस्तौल, चार कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। सोनू ऊर्फ सियाल हेते गिरोह से जुड़ा हुआ है। सिटी एसपी ने बताया कि सोनू सिंह उर्फ सियाल जनवरी में जमानत पर बाहर आया है और उसके बाद से घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ था।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply