Home > Crime > Jamshedpur: कोवाली पुलिस ने बड़ा आमदा से चोरी की बाइक मॉडिफाई कर बेचने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद

Jamshedpur: कोवाली पुलिस ने बड़ा आमदा से चोरी की बाइक मॉडिफाई कर बेचने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद

जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के कोवाली पुलिस ने बड़ा आमदा गांव में छापामारी कर बाइक मॉडिफाई कर बेचने वाले गिरोह के सरगना शेखर मंडल को गिरफ्तार किया है। शेखर मंडल के पक्के घर में छापामारी की गई। यहां से 10 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। शेखर मंडल से पूछताछ की गई। उसने बताया कि दो मोटरसाइकिलें कैरासाई गांव में रखी हैं। इस पर पुलिस ने वहां भी छापामारी की और दो अन्य मोटरसाइकिलों को भी बरामद किया। इस तरह कुल 12 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

गुरुवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने एसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शेखर मंडल चोरों से बाइक लेता था और फिर इसको मॉडिफाई कर इसकी नंबर प्लेट बदल देता था। फिर चोरी की इन बाइकों को ग्रामीणों के बीच बेच देता था। जो पैसा मिलता था सभी लोग आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद आरोपी शेखर मंडल को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता चला है। उनकी भी तलाश की जा रही है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply