Home > Crime > Jamshedpur: मानगो में शहजाद उर्फ टांडा और पुलिस जवान की हत्या के दो आरोपी समेत डकैती की योजना बना रहे छह बदमाश मुसाबनी में गिरफ्तार+ वीडियो

Jamshedpur: मानगो में शहजाद उर्फ टांडा और पुलिस जवान की हत्या के दो आरोपी समेत डकैती की योजना बना रहे छह बदमाश मुसाबनी में गिरफ्तार+ वीडियो

जमशेदपुर: मानगो में जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास साहा आकाश के सामने 8 दिसंबर को कांग्रेस नेता डाबर के भाई शहजाद उर्फ टांडा और एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस घटना के दो आरोपियों सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र के रायडीह के राजू तांती उर्फ़ भुवन तांती और सरायकेला के ही गम्हरिया के काशीडीह के शत्रुघ्न हांसदा को मुसाबनी के बेनाशोल से गिरफ्तार किया है। पुलिस इन दोनों बदमाशों को घटना का मास्टरमाइंड बता रही है। इनके अलावा चार अन्य बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। यह सभी बदमाश वहां डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, उनमें मुसाबनी के तालाडीह का रहने वाला भीम मुर्मू, आदित्यपुर के निराजगंज का रहने वाला धीरेंद्र महतो, सरायकेला जिले के कांड्रा के कुमारडाही का रहने वाला मुकेश कुमार महतो और सरायकेला जिले के ही आरआईटी थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा का रहने वाला राज महतो शामिल हैं। इन सब के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, तीन गोली, एक चापड़, एक कटर, 1 टन अल्युमिनियम एवं कॉपर का तार, एक टाटा 407 वाहन, दो मोटरसाइकिल, 13 हजार 920 रुपए और 5 मोबाइल सेट बरामद किया है। एसएसपी किशोर कौशल ने साकची स्थित अपने ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुसाबनी पुलिस को सूचना मिली थी कि बेनाशोल में स्वर्णरेखा नदी के किनारे पंप हाउस के पास कुछ बदमाश बैठकर डकैती की योजना बना रहे हैं। इसी पर घेराबंदी कर उनको गिरफ्तार किया गया। कुल 6 बदमाश गिरफ्तार किए गए। पूछताछ में दो बदमाशों शत्रुघ्न हांसदा और राजू तांती ने बताया कि वह मानगो में शहजाद उर्फ टांडा और पुलिस जवान की हत्या की घटना में शामिल थे। पूछताछ में यह भी पता चला कि इन दोनों ने 8 जनवरी की रात तलाडीह के डीवीसी पावर स्टेशन से कापर और अलमुनियम का तार भी चोरी किया था। पुलिस ने चोरी का तार भी इनके पास से बरामद किया है। राजू तांती के खिलाफ मानगो, चौका, तमाड़ और मुसाबनी में कुल आठ मुकदमे जबकि, शत्रुघ्न हांसदा के खिलाफ मानगो व मुसाबनी में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद सभी बदमाशों को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

 

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply