Home > Jamshedpur > Jamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने जवाहर नगर में ठीक कराया जलापूर्ति का डैमेज पाइप, सड़क पर अब नहीं भरेगा पानी

Jamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने जवाहर नगर में ठीक कराया जलापूर्ति का डैमेज पाइप, सड़क पर अब नहीं भरेगा पानी

जमशेदपुर: मानगो के जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 में जलापूर्ति का पाइप डैमेज हो गया था। इससे सड़क पर पानी भर जाता था। लोगों को आवागमन में दिक्कत होती थी। इसकी शिकायत लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से की थी। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री के विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने कुछ दिन पहले जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 का दौरा किया था और समस्या को जाना था। इसके बाद उन्होंने मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त सुरेश यादव को समस्या से अवगत कराया। इसके बाद उपनगर आयुक्त ने जलापूर्ति का काम देखने वाले सुपरवाइजर हिमांशु मिश्रा को समस्या का निपटारा करने का निर्देश दिया। बुधवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान नगर निगम के सुपरवाइजर को लेकर मौके पर पहुंचे और टूटा हुआ पाइप ठीक कराया। इस मौके पर मिस्त्री अनिल मेहता, सुभाष मेहता, हेमंत सरदार, एसके जियाउल रहमान, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। पाइप ठीक होने के बाद समस्या हल हो गई है। बस्ती वासियों ने कहा कि अब सड़क पर पानी नहीं भरेगा और आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply