Home > Crime > जमशेदपुर में खूनी वारदात: सीतारामडेरा में फायरिंग की आशंका, चापड़ से हमला कर दो युवक गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर में खूनी वारदात: सीतारामडेरा में फायरिंग की आशंका, चापड़ से हमला कर दो युवक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur (Jharkhand) : Jamshedpur के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात आपसी रंजिश ने हिंसक (Sitaramdera Knife Crime) रूप ले लिया। अज्ञात हमलावरों ने सन्नी पुष्टि और नंदू लोहार नामक दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों पर चापड़ से वार किए गए, जिससे उनके गर्दन, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें ( Sitaramdera Knife Crime) आई हैं।

घटना के दौरान फायरिंग की भी बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घायल युवकों को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी मुख्यालय-वन भोला प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

परिजनों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। रामनवमी के दिन भी हमलावरों ने सन्नी पुष्टि को अगवा करने की कोशिश की थी, लेकिन नंदू लोहार के हस्तक्षेप से वह बच गया था।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दिनदहाड़े चोरी: मानगो के विश्वनाथ ज्वेलर्स से 23 लाख के गहनों का बॉक्स लेकर युवक चंपत+VDO

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात दोनों युवक एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी घात लगाकर हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply