Home > Jamshedpur > Jamshesdpur Chat Pooja: एसडीओ ने बागबेड़ा में बड़ौदा छठ घाट व जुगसलाई में महाकालेश्वर छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए सफाई के निर्देश

Jamshesdpur Chat Pooja: एसडीओ ने बागबेड़ा में बड़ौदा छठ घाट व जुगसलाई में महाकालेश्वर छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए सफाई के निर्देश

जमशेदपुर : जमशेदपुर में छठ घाट को ठीक करने और साफ सुथरा बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसे लेकर अधिकारी छठ घाटों का निरीक्षण करने में जुट गए हैं। शुक्रवार को एसडीओ पीयूष सिन्हा बागबेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने बाग बड़ौदा छठ घाट का निरीक्षण किया। साथ में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ घाट की साफ सफाई की जाए। छठ घाट का सुंदरीकरण किया जाए और घाट की तरफ जाने वाले रास्ते को ठीक किया जाए। घाट पर छठ पूजा के दिन रोशनी की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही चेंजिंग रूम भी बनाया जाएगा। ताकि, महिलाओं को सुविधा हो सके। इसके अलावा, एसडीओ ने जुगसलाई के महाकालेश्वर छठ घाट का निरीक्षण किया और यहां भी साफ सफाई आदि के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा नेता सुबोध झा भी मौजूद रहे।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply