Home > Crime > कपाली के टीओपी चौक के रहने वाले सरफराज खान को पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट कर कर दिया जख्मी, एमजीएम में भर्ती

कपाली के टीओपी चौक के रहने वाले सरफराज खान को पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट कर कर दिया जख्मी, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली के टोपी चौक के रहने वाले सरफराज खान को पैसे के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। सरफराज खान के सर में चोट लगी है। उसे परिजनों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरफराज खान ने बताया कि वह जुगसलाई में पुट्टी का काम करता है। उसके साथ कपाली का ही शमशेर भी काम पर गया था। 2 दिन काम किया। आमतौर से शनिवार को मजदूरी मिलती ह। लेकिन बुधवार को शमशेर ने कहा कि वह काम पर नहीं जाएगा। उसका पैसा दे दो। इस पर सरफराज ने कहा शाम को पैसा देंगे। इसी को लेकर विवाद कर शमशेर ने सरफराज के साथ मारपीट की।
इसे भी पढ़ें-मानगो के ईदगाह मैदान में 2 मार्च को होगा आल इंडिया नातिया मुशायरा, देश भर से आएंगे शायर + वीडियो

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply