Home > Jamshedpur > Jamshedpur: संत गाडगे जागृति मंच 25 फरवरी को बिष्टुपुर में धूम से मनाएगा संत गाडगे जयंती, शोभा यात्रा के साथ होगी महासभा+ वीडियो

Jamshedpur: संत गाडगे जागृति मंच 25 फरवरी को बिष्टुपुर में धूम से मनाएगा संत गाडगे जयंती, शोभा यात्रा के साथ होगी महासभा+ वीडियो

जमशेदपुर : संत गाडगे जागृति मंच 25 फरवरी को बिष्टुपुर में संत गाडगे जयंती धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर संत गाडगे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि यह शोभा यात्रा 25 फरवरी को सुबह 9:00 बजे बिष्टुपुर के गोपाल मैदान से निकलेगी और माइकल जान ऑडिटोरियम पहुंचेगी। माइकल जान ऑडिटोरियम में संत गाडगे सभागार में महासभा का आयोजन होगा।

इसमें संत गाडगे की जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा। यहां 300 जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि संत गाडगे के पद चिन्हों पर चलना ही संत गाडगे जागृति मंच का मुख्य उद्देश्य है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply