Home > Jamshedpur > Tata Steel: बिष्टुपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स से शुरू हुई रन ए थान, सात किलोमीटर दौड़ में पूजा वर्मा ने मारी बाजी

Tata Steel: बिष्टुपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स से शुरू हुई रन ए थान, सात किलोमीटर दौड़ में पूजा वर्मा ने मारी बाजी

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स से शुरू हुई रन ए थान को एशियन गेम्स की रजत पदक विजेता ज्योति याराजी ने हरी झंडी दिखाई। रन अ थान को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स से शुरू होकर सीएच एरिया और मरीन ड्राइव तक गई। रन अ थान का रूट चिन्हित किया गया था और सुबह 6:00 बजे से इन सड़कों को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था। टाटा स्टील ने रन अ थान के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 7 किलोमीटर की दौड़ में पहला स्थान पूजा वर्मा को मिला है। दूसरे नंबर पर संध्या मुर्मू और तीसरे नंबर पर संध्या यादव आई हैं। पूजा वर्मा ने 25 मिनट 33 सेकंड में, संध्या मुर्मू ने 27 मिनट 10 सेकंड में और संध्या यादव ने 27 मिनट 16 सेकंड में यह दौड़ पूरी की। 5 किलोमीटर दौड़ की ब्वायज की श्रेणी में पहला स्थान अजय गंधार को, दूसरा स्थान राजेश केराई को और तीसरा स्थान संजय बानरा द को मिला। अजय गंधार ने 15 मिनट 38 सेकंड में राजेश केराई ने 16 मिनट 29 सेकंड में और संजय बानरा ने 16 मिनट 37 सेकंड में यह दौड़ पूरी की है। 5 किलोमीटर की दौड़ में गर्ल्स श्रेणी में पहला स्थान नेहा यादव, दूसरा स्थान नमशी समद और तीसरा स्थान पिंकी सिंह को मिला है। नेहा यादव ने 19 मिनट 42 सेकंड में नमशी समद ने 20 मिनट 23 सेकंड में और पिंकी सिंह ने 20 मिनट 42 सेकंड में यह दौड़ पूरी की है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply