Home > Jamshedpur > आरपीएफ की सीआईबी विंग ने परसुडीह के चांदनी चौक पर साइबर कैफे में की छापामारी, ₹52000 के ई टिकट बरामद

आरपीएफ की सीआईबी विंग ने परसुडीह के चांदनी चौक पर साइबर कैफे में की छापामारी, ₹52000 के ई टिकट बरामद

जमशेदपुर : आरपीएफ की सीआईडी विंग ने रविवार को परसुडीह थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित मंडल साइबर कैफे में छापामारी की। छापामारी के दौरान मंडल साइबर कैफे से 52 हजार रुपए कीमत के ई टिकट मिले हैं। इनमें से तीन लाइव टिकट भी हैं। आरपीएफ की सीआईबी विंग ने कैफे संचालक मनोज कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मोबाइल भी जप्त कर लिया गया है। गिरफ्तार साइबर कैफे संचालक को आरपीएफ के हवाले कर दिया है। आरपीएफ ने संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसे जेल भेजा जाएगा। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार मंडल 3 आईडी का प्रयोग कर 1 साल से टिकट दलाली कर रहा था।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में बिहार रेजीमेंट का जवान अपने गांव देवघर में गेंदा के फूल की खेती कर कमा रहा लाखों किसानों के लिए बना प्रेरणा स्रोत

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply