Home > Crime > आरपीएफ ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकंड क्लास वेटिंग हॉल से यात्रियों का मोबाइल चुराने वाले बिरसानगर के पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

आरपीएफ ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकंड क्लास वेटिंग हॉल से यात्रियों का मोबाइल चुराने वाले बिरसानगर के पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : आरपीएफ ने रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकंड वेटिंग हाल से यात्रियों का मोबाइल चुराने वाले बिरसानगर के रहने वाले मनप्रीत सिंह और उसकी पत्नी अनन्या कालिंदी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल बरामद किए हैं। इनमें से एक मोबाइल ओप्पो का है। जबकि दूसरा वीवो का है। पूछताछ में पति-पत्नी ने बताया कि उन्होंने यह मोबाइल टाटानगर रेलवे स्टेशन पर स्थित सेकंड क्लास वेटिंग हाल में यात्रियों के पास से चुराया है। आरपीफ ने लिखा पढ़ी करने के बाद दोनों आरोपियों को जीआरपी को सौंप दिया है। जांच में पता चला कि ओप्पो मोबाइल बड़बिल के रहने वाले यात्री बबलू खल्को का है। बबलू खल्को के आवेदन पर टाटानगर रेल थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़ें – साकची थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत