Home > Jamshedpur > सोनारी के दोमुहानी के पास कचरा जलाए जाने का बस्ती वासियों ने किया विरोध, हुआ प्रदर्शन

सोनारी के दोमुहानी के पास कचरा जलाए जाने का बस्ती वासियों ने किया विरोध, हुआ प्रदर्शन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी के दोमुहानी के पास कचरा जलाए जाने का शनिवार को बस्ती वासियों ने विरोध किया है। बस्तीवासियों का कहना है कि यहां कई साल से कचरा जलाया जा रहा है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति से उन्होंने कई बार शिकायत की लेकिन कचरा जलाने का काम बंद नहीं हुआ। यही नहीं, पूरे जमशेदपुर का कचरा जहां लाकर डंप किया जाता है। इससे भी लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इससे उन्हें दिक्कत होती है।

यह भी पढेंकदमा में प्रगति विहार में टाटा स्टील ने शुरू किया जोहार हाट, आदिवासी कला का हो रहा प्रदर्शन

इलाके में बीमारी फैलती है। वृंदावन गार्डन अपार्टमेंट के रहने वाले सुनील वर्मा ने बताया कि जेएनएसी ने यहां एक मशीन लगाई है। लेकिन यह मशीन कभी नहीं चलती। जेएनएसी के अधिकारियों का कहना है कि बिजली नहीं होने की वजह से मशीन नहीं चलती तो फिर यह मशीन यहां क्यों लगाई गई है। यह मशीन कचरे के निस्तारण के लिए लगी है। लेकिन कचरा निस्तारण नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि जमशेदपुर के सांसद विधायक भी उनकी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की है और मांग की है कि उनकी समस्या को हल किया जाए।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply