Home > Jamshedpur > पटमदा में शेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों ने की बैठक, बायोमेट्रिक में 4G नेटवर्क की मांग + वीडियो

पटमदा में शेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों ने की बैठक, बायोमेट्रिक में 4G नेटवर्क की मांग + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पटमदा में शेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों ने बैठक की है। यह बैठक पटमदा थाने के पास शिव मंदिर में हुई। शुक्रवार को हुई इस बैठक की अध्यक्षता फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन साव ने की। इस बैठक में पटमदा के राशन डीलरों ने मुद्दा उठाया कि उनके यहां नेटवर्क प्रॉब्लम रहता है। इस वजह से वह लोग लाभुकों को अनाज नहीं दे पाते।

अपनी समस्या बतात पसंदा के राशन डीलर

मशीन लेकर ऊंचाई पर चढ़ना पड़ता है। तब जाकर मशीन में नेटवर्क आता है। राशन डीलरों ने मांग की कि बायोमीट्रिक मशीन में 2G की जगह 4G नेटवर्क का प्रयोग किया जाए। ताकि आसानी से राशन डीलर राशन बांट सकें। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन साव ने बताया कि चार दिसंबर को रांची में बैठक होगी।

यह भी पढें- पटमदा के काश्मार पंचायत के गेंगाड़ा गांव में राशन डीलर लोगों को नहीं दे रहा चावल, डीसी ऑफिस में प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि इस बैठक में पूर्वी सिंहभूम के सभी प्रखंडों से राशन डीलर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुकंपा के आधार पर राशन डीलर का लाइसेंस डीलर के परिजनों को देना बंद कर दिया है। पहले जो राशन डीलर 60 साल के हो जाते थे। उनको हटाकर उनके आश्रित को लाइसेंस जारी किया जाता था।

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन साव

लेकिन इस नीति को सरकार ने बंद कर दिया है। उनकी मांग है कि इसे फिर से चालू किया जाए। ताकि राशन डीलर के आश्रितों को रोजगार मिलता है। उन्होंने यह भी मांग की कि राशन डीलर को अनाज समय से दिया जाए तभी वह समय से लाभुकों को अनाज दे पाएगा।

You may also like
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण
Jamshedpur Parking Raid : डिमना से बरसोल तक हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, 25 वाहनों से 2.50 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला
Jamshedpur News: बिरसानगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 5.07 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Leave a Reply