Home > Jamshedpur > राशन कार्ड बनवा कर खाद्यान्न नहीं उठाने वाले लोगों का राशन कार्ड होगा रद्द, साकची में डीसी ऑफिस में हुई बैठक

राशन कार्ड बनवा कर खाद्यान्न नहीं उठाने वाले लोगों का राशन कार्ड होगा रद्द, साकची में डीसी ऑफिस में हुई बैठक

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : राशन कार्ड बनवा कर खाद्यान्न नहीं उठाने वाले लोगों का राशन कार्ड रद्द होगा। इस संबंध में गुरुवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस में जिला आपूर्ति विभाग की एक बैठक हुई। इस बैठक में राशन उठाव की समीक्षा की गई। इसमें पता चला कि हर माह प्रखंडों में औसतन 95% से अधिक उठाव नहीं हो पाता है। इसे शत-प्रतिशत करने के लिए रणनीति तैयार की गई और तय किया गया कि ऐसे राशन कार्ड चिन्हित किए जाएं और उन्हें नोटिस जारी की जाए, जिन पर अनाज नहीं लिया जाता है। इसके अलावा बताया गया कि हरा राशन कार्ड के लिए 1 लाख 4 हजार 307 सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है। अब तक 64 हजार 332 सदस्यों को जोड़ा गया है। बाकी 39 हजार 975 सदस्यों को जोड़ा जाना है। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि 39 हजार 975 सदस्यों को जल्द जोड़ा जाए।

इसे भी पढ़ें –मानगो के गुलाब बाग में योजना की मंजूरी के बाद भी अब तक नहीं शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, नगर निगम से शिकायत

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply