Home > Entertainment > Jamshedpur: साकची के बंगाल क्लब में 5 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित होगी दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी ‘जैम क्वाएन 2024’ + वीडियो

Jamshedpur: साकची के बंगाल क्लब में 5 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित होगी दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी ‘जैम क्वाएन 2024’ + वीडियो

जमशेदपुर : साकची के बंगाल क्लब में 5 जनवरी से 7 जनवरी तक दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी जैम क्वाएन 2024 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में प्राचीन काल से लेकर मुगल काल और अंग्रेजों के जमाने के सिक्के भी प्रदर्शित किए जाएंगे। यह जानकारी साकची में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्वाएन कलेक्टर्स क्लब के पदाधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क है। प्रदर्शनी सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन 5 जनवरी को साकची के बंगाल क्लब में होगा। 6 जनवरी को दोपहर बाद 3:00 बजे मुद्रा शास्त्र पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में इस साल 15 से अधिक स्कूल भाग लेंगे। इसके अलावा 20 से अधिक क्लब के सदस्य अपने सिक्कों और मुद्रा का प्रदर्शन यहां करेंगे। 15 से अधिक डीलर भी इस प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply