Home > Ranchi > रांची के सुषमा बड़ाईक गोलीकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने आरा से गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश

रांची के सुषमा बड़ाईक गोलीकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने आरा से गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश

सलीम सोहराब गैंग ने राजधानी में की थी सुषमा बड़ाईक पर फायरिंग
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : रांची की अरगोड़ा थाना पुलिस ने सुषमा बड़ाईक गोलीकांड के मास्टरमाइंड दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया है। दानिश रिजवान को पुलिस ने बिहार के आरा कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची पहुंची। यहां अरगोड़ा थाना पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड दानिश रिजवान को शुक्रवार को रांची कोर्ट में पेश किया। गौरतलब है कि 13 दिसंबर को दिन दहाड़े सुषमा बड़ाईक पर सहजानंद चौक और हरमू चौक के बीच गोली चलाई गई थी। हत्यारों ने सुषमा बड़ाइक को 5 गोलियां मारी थीं। इस गोलीकांड के पीछे सलीम सोहराब गैंग का हाथ बताया जा रहा है। सलीम सोहराब गैंग के दो शार्प शूटरों को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के पारा इलाके से गिरफ्तार किया है। यह शार्प शूटर फरहान और मुदस्सर हैं। उनका तीसरा साथी उमर फरार होने में कामयाब हो गया।
घटना के वक्त कोर्ट जा रही थी सुषमा
घटना को हत्यारों ने तब अंजाम दिया था जब सुषमा बड़ाईक रांची कोर्ट में अपने केस की पैरवी के लिए जा रही थी। दिनदहाड़े सरेआम हुए इस गोली कांड से राजधानी में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सूत्रों की पहचान की थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए लखनऊ एसटीएफ से मदद मांगी थी। इसी के बाद लखनऊ एसटीएफ ने दोनों शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर रांची पुलिस को सौंपा था।
आईपीएस पीएस नटराजन पर केस करने के बाद चर्चा में आई थी सुषमा बड़ाईक
सुषमा बड़ाईक ने आईपीएस पीएस नटराजन पर केस किया था। इसी के बाद वह चर्चा में आई थी। उसने पीएस नटराजन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसी के बाद पीएस नटराजन को बर्खास्त कर दिया गया था। बाद में सुषमा की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड मुहैया कराए गए थे।
जीतन राम मांझी की पार्टी के महासचिव को कर रही थी ब्लैकमेल
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सुषमा बड़ाईक पर चली गोली के मामले के पीछे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के महासचिव व प्रवक्ता दानिश रिजवान मास्टरमाइंड हैं। पता चला है कि सुषमा बड़ाइक रिजवान को ब्लैकमेल कर रही थी और उन्हें अपने बेटे का पिता बता रही थी। दानिश रिजवान की शादी लखनऊ के रहने वाले फरहान खान की बहन के साथ साल 2020 में हुई थी। सुषमा बड़ाईक ने झारखंड में दानिश रिजवान पर यौन शोषण का केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि वह उसके बेटे के पिता हैं।बताते हैं कि दानिश रिजवान के कहने पर ही सलीम सोहराब गैंग के फरहान खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुषमा बड़ाइक की हत्या का प्रयास किया था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए लखनऊ भाग गया था दानिश
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रांची पुलिस दानिश रिजवान की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने लगी। छापामारी शुरू हुई तो दानिश लखनऊ भाग गया। लखनऊ में दानिश ने अपने साले फरहान को बताया कि सुषमा नाम की एक लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही है। इसके बाद फरहान ने बहनोई को परेशान करने वाली सुषमा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और इसमें लखनऊ के ही अपने दोस्त मुदस्सर और उमर को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया था।

दानिश रिजवान को कोर्ट ले जाती पुलिस
You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply