Home > Lifestyle > Ranchi: गार्बेज फ्री रांची बनाने के लिए सभी वार्ड को बनाया जाएगा कूड़ा मुक्त

Ranchi: गार्बेज फ्री रांची बनाने के लिए सभी वार्ड को बनाया जाएगा कूड़ा मुक्त

अभियान चलाने को रांची नगर निगम में उप प्रशासक ने की बैठक, तैयार किया प्लान

रांची: राजधानी रांची को गार्बेज फ्री सिटी बनाने का प्लान तैयार हो गया है। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। रांची नगर निगम में बुधवार को एक बैठक कर उप प्रशासक रजनीश कुमार ने रांची को गार्बेज सिटी बनाने का प्लान तैयार किया। इसके लिए, अभियान चलाया जाएगा। तय किया गया है कि राजधानी के सभी वार्ड को कूड़ा मुक्त किया जाए। इसके लिए, वार्डों में कचरा उठाओ अभियान चलेगा। वार्डों में जहां-जहां कचरा जमा है उन्हें वहां से हटा कर सभी वार्ड को साफ सुथरा बनाया जाएगा। साथ ही लोगों के बीच जागरूकता भी फैलाई जा रही है कि वह कचरा यहां वहां ना फेंकें। डोर टू डोर कचरा उठाने वाली जो गाड़ी आती है उसमें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दें। इसके लिए लोगों को समझाया जा रहा है कि वह गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें। वार्ड को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए एक बीट प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत, जागरूकता भी चलाई जा रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि हरी डस्टबिन में गीला कचरा यानी रसोई का कचरा, फल के छिलके, सड़े फल, सब्जी, बचा भोजन, अंडे के छिलके आदि डालना है। नीली डस्टबिन में प्लास्टिक बोतलें, कागज के प्लेट, पैकेट, अखबार, डिब्बे बॉक्स, पुराने कपड़े आदि डालने हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि गीला कचरा घर से रोज निकले। जबकि, सूखा कचरा तीन दिन बाद निकले। इस बैठक में सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की के अलावा नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply