Home > Crime > Ranchi: कोलकाता से रांची आ रही शिवम बस में लूटपाट, चार बदमाश गिरफ्तार

Ranchi: कोलकाता से रांची आ रही शिवम बस में लूटपाट, चार बदमाश गिरफ्तार

रांची : कोलकाता से रांची आ रही शिवम बस में लूटपाट की घटना के चार आरोपी बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बदमाशों ने 16 जनवरी को रांची के दशामफल के पास घटना को अंजाम दिया था और नवाडीह के पास उतर कर जंगल की तरफ फरार हो गए थे। बदमाशों ने सब्जी व्यापारियों से लगभग 18 लाख रुपए लूट लिए थे। इस दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की थी। घटना के बाद तीनों व्यापारियों ने दशमफाल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले की तहकीकात की तो पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश लोहरदगा और गुमला के रहने वाले हैं। इस पर पुलिस ने रांची के बिरसा चौक के पास से सद्दाम व नासिर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply