Home > Lifestyle > Ranchi: अरवा राजकमल बने नगर विकास सचिव, चंद्रशेखर से लिया चार्ज

Ranchi: अरवा राजकमल बने नगर विकास सचिव, चंद्रशेखर से लिया चार्ज

रांची: अरवा राजकमल नगर विकास सचिव बनाए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को निवर्तमान नगर विकास सचिव चंद्रशेखर से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने दिशा निर्देश जारी किए कि मानसून आने वाला है। मानसून को देखते हुए नाले और नालियों की तलहटी से सफाई कराई जाए। सभी नगर निकाय जल जमाव की रोकथाम का उपाय करें। पेयजल और सीवरेज की योजनाओं को तेजी से काम करते हुए खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सकारात्मक पहल होगी। निकायों के अधीन जो भी तालाब हैं, उनकी साफ सफाई का भी निर्देश दिया गया है। निकायों में स्ट्रीट लाइट की समीक्षा की जाएगी, और जहां अंधेरा रहता है वहां स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। रांची पेय जलापूर्ति योजना फेज एक के तहत राइजिंग पाइप बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए, वैकल्पिक मार्ग की तलाश जारी है।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply